अंधेरों में भी खुद को जगमगाए रखना।
राहें भले ही कांटों से भरी क्यों न हों
कदम हौसलों से बढ़ाए रखना।
हर हार सिखाती है जीत का रास्ता
ये सोच कर खुद को जगाए रखना।
मंज़िल खुद ही झुक जाएगी एक दिन
बस सपनों की सच्चाई बनाए रखना।
गिरकर संभलना ही असली पहचान है
अभिलाषा अपनी ताकत है इसे बनाए रखना।
डॉ चन्द्रपाल राजभर
----------------------
2
चित्रकार
रंगों में वो ख्वाब सजाता है
सूनी दुनिया को जन्नत बनाता है।
देख न पाए जो गहरी नज़र
चित्रकार वो मंज़र दिखाता है।
कभी दर्द को कैनवास पर उतारता है
कभी खुशियों का रंग सजाता है।
हार कर भी जो रुकता नहीं सफर में
वही असली कलाकार कहलाता है।
तूलिका उसकी हिम्मत की पहचान है
हर स्ट्रोक में छिपा उसका अरमान है।
जो दुनिया बदल दे अपनी कला से
वही चित्रकार , महान कहलाता है।
डॉ.चन्द्रपाल राजभर
---------------
3