शैक्षिक सत्र 2026–27 में कक्षा 4 एवं 5 हेतु कार्ययोजना
1. पाठ्यक्रम एवं शिक्षक संदर्शिका
- शैक्षिक सत्र 2026–27 में कक्षा 4 की पाठ्यपुस्तक को NCERT आधारित किया गया है।
- कक्षा 4 की नवीन पाठ्यपुस्तक के अनुरूप शिक्षक संदर्शिका तैयार की गई है।
- कक्षा 5 की पाठ्यपुस्तक में वर्तमान शैक्षिक सत्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है तथा पूर्व निर्धारित पाठ्यपुस्तक के अनुसार शिक्षण कार्य संचालित किया जाएगा।
- कक्षा 4 की शिक्षक संदर्शिका में कैच-अप शिक्षण एवं पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण, दोनों को समाहित किया गया है।
2. कैच-अप शिक्षण
- कक्षा 4 एवं 5 में बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं के आधार पर पूरे शैक्षिक सत्र कैच-अप शिक्षण संचालित किया जाएगा।
- बच्चों के वर्तमान सीखने के स्तर की पहचान आकलन के माध्यम से की जाएगी।
- शिक्षक, शिक्षक संदर्शिका में दिए गए कॉन्सेप्ट मैप के आधार पर बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं शिक्षण योजना तैयार करेंगे।
- आकलन से प्राप्त परिणामों के आधार पर चयनित अवधारणाओं पर पुनः कार्य करते हुए बच्चों की सीखने की दक्षताओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
3. आकलन व्यवस्था
बच्चों के सीखने के स्तर एवं प्रगति की निरंतर निगरानी के लिए शैक्षिक सत्र में निम्नानुसार आकलन किया जाएगा:
- जुलाई, अगस्त – बेसलाइन आकलन: बच्चों के प्रारंभिक सीखने के स्तर की पहचान।
- नवंबर – मिडलाइन आकलन: बच्चों की सीखने की प्रगति की समीक्षा एवं आवश्यकताओं की पहचान।
- मार्च – एंडलाइन आकलन: शैक्षिक सत्र के अंत में बच्चों के अंतिम सीखने के स्तर का आकलन।
आकलन से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर बच्चों की आवश्यकताओं की पहचान करते हुए आगे के कैच-अप शिक्षण की योजना एवं रणनीति निर्धारित की जाएगी।
4. कक्षा 4 में पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण
- कक्षा 4 में भाषा एवं गणित विषयों की शिक्षक संदर्शिका में सभी पाठों के लिए विस्तृत शिक्षण योजनाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
- प्रत्येक पाठ को बच्चों की सीखने की गति एवं विषयवस्तु की आवश्यकता के अनुसार न्यूनतम 7 दिन एवं अधिकतम 12 दिनों में पूर्ण करने की योजना है।
- पाठ समाप्त होने से एक दिन पूर्व बच्चों का आकलन किया जाएगा, जिससे पाठ से संबंधित सीखने के स्तर की समीक्षा की जा सके।
- आकलन के लिए निर्धारित प्रपत्र शिक्षक संदर्शिका में उपलब्ध कराया गया है।
- पाठ के अंतिम दिन बच्चों के साथ पुनरावृत्ति एवं सीखने को सुदृढ़ करने का कार्य किया जाएगा।
- पुनरावृत्ति हेतु शिक्षण योजना शिक्षक बच्चों की आवश्यकता एवं आकलन के निष्कर्षों के आधार पर स्वयं तैयार करेंगे।
5. कक्षा 5 में शिक्षण व्यवस्था
- कक्षा 5 में पूर्व निर्धारित पाठ्यपुस्तक के अनुसार नियमित पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण कार्य जारी रहेगा।
- बच्चों के सीखने के स्तर एवं आवश्यकताओं के आधार पर पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण के साथ-साथ कैच-अप शिक्षण भी संचालित किया जाएगा।
- बच्चों की सीखने की प्रगति को ध्यान में रखते हुए शिक्षक आवश्यकतानुसार अवधारणाओं के पुनः अभ्यास एवं सुदृढ़ीकरण की योजना बनाएंगे।
https://gp-connect.prathaminsights.in/up/login
बेसलाइन का डाटा इसी पोर्टल पर एंट्री किया जाएगा