Monday, December 30, 2024

नवाचार स्क्रीन स्लाइड

नवाचार: स्क्रीन स्लाइड
नाम: चन्द्रपाल राजभर
पद: सहायक अध्यापक
विद्यालय का नाम: प्राथमिक विद्यालय रानीपुर कायस्थ, कादीपुर
जनपद: सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
9721764379
EMAIL- chandrapal6790@gmail.com

टाइटल: स्क्रीन स्लाइड

उद्देश्य:-
सरल और रोचक तरीके से बच्चों को वर्णमाला सीखने में दक्ष बनाना।

आवश्यक सामग्री:-
1. ड्राइंग सामग्री
2. ड्राइंग पेपर या चार्ट पेपर
3. मास्किंग टेप

प्रयोग विधि की अवधि:-
सीखने के परिणाम प्राप्त होने तक।

नवाचार क्रियान्वयन कक्षा:-
वह सभी कक्षाएँ, जिनमें बच्चे वर्णमाला में दक्ष नहीं हैं।

गतिविधि का विवरण:-
1. कक्षा की तैयारी:
शिक्षक कक्षा में प्रवेश करते ही बच्चों से संवाद स्थापित करेंगे।
बच्चों की बैठक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करेंगे।

2. भूमिका निर्माण:-
शिक्षक बच्चों को रोचकता और जिज्ञासा उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करेंगे।
स्क्रीन स्लाइड की ओर बच्चों का ध्यान आकर्षित करेंगे।

3. स्क्रीन स्लाइड का परिचय:-
शिक्षक पहले स्वयं अ से ज्ञ तक की वर्णमाला चलाकर बच्चों को दिखाएंगे।
एक-एक चित्र देखकर शब्द पढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित करेंगे।

4. बच्चों की भागीदारी:-
प्रत्येक बच्चे को बारी-बारी से बुलाकर स्क्रीन स्लाइड घुमाने को कहेंगे।
बच्चे चित्र देखकर संबंधित शब्द बोलेंगे।
सभी बच्चों को इस गतिविधि में शामिल किया जाएगा।

5. पुनरावृत्ति:-
प्रक्रिया को बार-बार दोहराया जाएगा, जिससे बच्चों की रोचकता और सीखने की गति बढ़ेगी।
धीरे-धीरे बच्चे अ से ज्ञ तक की वर्णमाला सीखने लगेंगे।

परिणाम:-
1. बच्चे चित्र पहचान कर शब्द बोलने में सक्षम हो रहे हैं।
2. रोचक और गतिविधि-आधारित शिक्षण से बच्चे आसानी से वर्णमाला सीख रहे हैं।
3. बच्चों में वर्णमाला सीखने के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ रही है।

निष्कर्ष:-
यह नवाचार न केवल बच्चों को वर्णमाला सिखाने का एक रोचक और सरल तरीका है, बल्कि उनकी स्मरण शक्ति और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बढ़ाता है।

No comments:

Post a Comment