Friday, February 28, 2025

कजरी गीत स्कूल चलो अभियान

कजरी गीत – "चलो स्कूल हम प्यारे साथी"

चलो स्कूल सब प्यारे साथी
ज्ञान की जोत जलानी है।
नया सवेरा लाया जीवन,
बात ये सबको बतानी है।।

कागज, कलम, किताबें लेकर,
सपनों की राह बनानी है।
शिक्षा से जग रोशन होगा,
हर मन में आस जगानी है।।

माँ-बाबा की आँखों का सपना,
अब पूरा हमको करना है।
आलस छोड़ो, चलो पढ़ने,
भविष्य नया अब गढ़ना है।।

ॲंगना-ऑंगन गूँजे किलकारी,
स्कूल की राह सजानी है।
बेटा-बेटी दोनों पढ़कर,
दुनिया में छाप छोड़ानी है।।

चलो सभी मिलकर के बोलें,
नव भारत हमको बनाना है।
शिक्षा से ही सजे ये धरती,
हर घर दीप जलाना है।।

चन्द्रपाल राजभर

No comments:

Post a Comment